Telangana:16 साल के छात्रों ने प्रिंसिपल को 27 बार चाकू मार की हत्या, पैसों के लिए किया मर्डर, ऐसे खुला राज

इंटरनेट डेस्क। तेलंगाना के नलगोंडा में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल प्रिंसिपल की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सफलता हाथ लगी है। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, पुलिस जांच में पता चला है कि स्कूल के ही 10वीं क्लास के दो छात्रों ने  पैसों के लिए प्रिंसिपल की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। प्रिंसिपल रूपा रेड्डी की हत्या उनके घर पर की गई थी, आरोपियों ने उनको 27 बार चाकू भी घोंपा था। 

कैसे सुलझा हत्या का केस
मीडिया रिपोटर्स की की माने तो पुलिस को इस हत्याकांड के अहम सुराग बाबू शब्द से मिले। हमले से ठीक पहले उनकी फोन पर हुई आखिरी कॉल में बाबू शब्द सुनकर पुलिस को मामले की तह तक पहुंचने में मदद मिली। उन्होंने कॉल पर आखिरी शब्द बाबू बोला था। पुलिस के मुताबिक रूपा रेड्डी अक्सर अपने छात्रों को बाबू कहकर बुलाती थीं, ये शब्द सुनकर जांचकर्ताओं का ध्यान स्कूल की ओर गया।

16 साल के दो छात्र निकले मास्टरमाइंड
खबरों के अनुसार मामले की जांच के लिए पांच स्पेशल टीमें बनाई गईं। जिन्होंने सीसीटीवी फॉरेंसिक और तकनीकी सबूतों की जांच की। उन्होंने 80 से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी की, आखिरकार पुलिस उन छात्रों तक पहुंच ही गई जिन्होंने प्रिंसिपल की हत्या की खौफनाक साजिश रची थी, इस मामले में 16 साल के दो छात्रों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांच के मुताबिक, 16 साल के दो छात्रों ने लूट की योजना बनाई, उन्होंने इस काम के लिए चाकू और दस्ताने खरीदे, प्रिंसिपल के घर से कैश लेकर भागने से पहले लड़कों ने उन पर हमला कर दिया।

500-500 के नोटों पर थे खून के धब्बे
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.54 लाख रुपये, एक आईफोन, चाकू, दस्ताने, मास्क और मोबाइल फोन बरामद किए हैं, पुलिस को 500 रुपये के तीन नोटों पर खून के धब्बे भी मिले हैं। माना जा रहा है कि ऐसा हो सकता है कि लूट के दौरान प्रिंसिपल ने लड़को को रोकने की कोशिश की होगी। इसी दौरान लड़कों ने उसको चाकू घोंप दिया होगा। इसी वजह से खून उनके हाथों में मौजूद नोटों पर भी लग गया।

pc- ndtv