Telegram: केंद्र सरकार ने Telegram पर लगाई अस्थाई रोक, जाने क्या हैं इसके पीछे का कारण

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार ने एक बहुत ही बड़ा फैसला लिया है। खबरें हैं की सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगा दी है। सरकार ने ये फैसला री नीट एग्जाम के चलते लिया है। टेलीग्राम के कई ग्रुप पर पेपर लीक होने के आरोप लगते रहे हैं। अब भारत में नीट एग्जाम दोबारा होना जा रहा है, जिसके लिए 21 जून की तारीख तय की है।

सरकार को लेना पड़ा फैसला
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह फैसला लिया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के अंतर्गत ये आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक्सेस को एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। यह प्रतिबंध 22 जून 2026 खत्म हो जाएगी। 

साथ ही प्लेटफॉर्म को ऑर्डर दिए गए हैं कि भारत में पहले से पोस्ट किए गए संदेशों पर मैसेज एडिट की सुविधा को भी बंद करने को कहा है। यह समय 30 जून 2026 को समाप्त होगा।

pc- intuji.com