Lifestyle
Temple Donation: आप भी जरूर करें मंदिर में इन चीजों का दान, मिलेगा आपको भी अनंत पुण्य का लाभ
- byShiv
- 18 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हमारे हिंदू धर्म दान का बड़ा महत्व बताया गया है। ऐसे में आप किसी भी तरह से दान कर सकते है। खासकर अगर कोई व्यक्ति मंदिर में कुछ विशेष चीजों का दान करता है, तो उसके जीवन में कई लाभ मिलते है और परेशापिनयों से छुटकारा भी मिलता है। तो जानते हैं मंदिरों में किन चीजों का दान किया जा सकता है।
मूर्ति दान
आप मंदिर में भगवान की मूर्ति का दान कर सकते है। इसको बेहद शुभ माना जाता है। जब-जब उस मूर्ति की पूजा होगी, उसका फल दानदाता को मिलता रहेगा।
पूजा के बर्तन
आप मंदिर में तांबे या पीतल के लोटे, थाली, दीपक जैसी चीजों का दान कर सकते है। इससे भी आपको अनंत पुण्य मिलता है। जब-जब इन बर्तनों का उपयोग भगवान की पूजा में होगा, उतनी बार दानदाता को फल प्राप्त होगा।
pc- thephotonnews.com