Thailand: थाईलैंड की सबसे अमीर राजकुमारी बज्रकीतियाभा का निधन, तीन साल से थी कोमा में

इंटरनेट डेस्क। थाईलैंड के शाही परिवार से इस समय एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर राजाओं में शुमार राजा महा वजिरालोंगकोर्न की सबसे बड़ी बेटी और देश की सबसे मशहूर राजकुमारी बज्रकीतिआभा नरेंद्र देब्यावती का 47 साल की उम्र में निधन हो गया है। 

शाही घराने की तरफ से 12 जून 2026, शुक्रवार को बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि कर दी है। आधिकारिक बयान के अनुसार, राजकुमारी बज्रकीतियाभा ने गुरुवार (11 जून) की शाम बैंकॉक के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोटर्स की माने तो वह पिछले तीन साल से कोमा में थीं और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। जिसके चलते उन्हें स्लीपिंग प्रिंसेज भी कहा जाने लगा था।

थाईलैंड के मंत्रिमंडल ने राजकुमारी बजराकितियाभा के निधन के बाद 15 दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की हैं। इसके साथ ही सरकारी भवनों और स्कूलों को देशभर में झंडे आधे झुकाकर फहराने का निर्देश दिया गया है।

pc- abp news