The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का शो हुआ समाप्त! इसको लेकर चर्चा में आए सुनील पाल
- byEditor
- 06 May, 2024
![](/storage/06-05-2024/1714985196_957973.jpg)
इंटरनेट डेस्क। द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रीमियर 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर हुआ था और अब इस शो खत्म होने की खबरें भी है। जी हां बता दें की बताया जा रहा हैं कि इस शो की पहले सीजन की शूटिंग समाप्त हो चुकी है। यानी के पहला सीजन समाप्त हो चुका है। इस बार शो ओटीटी पर रिलीज हुआ था। बता दें कि इससे ही सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो में वापसी की थी।
खबरों की माने तो इस शो की रेटिंग दिनों-दिन गिर रही थी। इसे पसंद नहीं किया जा रहा था और फिर खबर आई कि पहला सीजन अब खत्म हो गया है और जल्द ही दूसरा सीजन आएगा। इस शो के खत्म होने से कॉमेडियन सुनील पाल खुश हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बात रखते हुए कपिल को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें की सुनील पाल ये पहली बार कपिल शर्मा के शो की आलोचना नहीं कर रहे हैं। वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने प्रीमियर से पहले भी एक वीडियो पोस्ट किया था और कपिल से शो न करने की अपील की थी। अब उन्होंने इसके बंद होने पर खुशी जताई है।
pc- vikramuniv.net