USA: अमेरिका ईरान के खिलाफ इसी सप्ताह कर सकता हैं सैन्य कार्रवाई, टारगेट भी किए तय
- byShiv
- 28 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। एक बार फिर से चर्चा हैं कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की दिशा में बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार अमेरिकी हमले का टारगेट प्रदर्शनकारियों की कथित रूप से हत्या करने वाले कमांडर और अधिकारी हो सकते हैं। रिपोर्ट में खाड़ी क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि हमले इसी हफ्ते हो सकते हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप प्रशासन के भीतर इस मुद्दे पर हो रही चर्चाओं के बीच कई तरह की बातचीत सामने आ रही हैं। मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी नेताओं के बीच एक बड़ा सवाल यह है कि अगर अमेरिका हमला करता है तो ईरान किस स्तर तक जवाबी कार्रवाई कर सकता है।
बीते करीब एक महीने से ट्रंप प्रशासन ईरान पर हमले के विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसका आधार ईरानी सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई कथित क्रूर कार्रवाई को बताया जा रहा है, जिसमें हजारों लोगों के मारे जाने का दावा है।
pc- ksat.com





