Thursday Fasting: आपको भी करना चाहिए गुरूवार का व्रत, भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की मिलती हैं विशेष कृपा
- byShiv
- 04 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। सप्ताह का हर एक दिन अलग अलग भगवान को समर्पित है। ऐसे में गुरूवार का दिन भी भगवान विष्णु को सपर्पित है। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए गुरुवार का व्रत विशेष माना जाता है। यह व्रत व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति लाने में सहायक होता है। ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु का व्रत और पूजा जरूर करनी चाहिए।
भगवान विष्णु पूजा
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है, यह दिन ज्ञान, बुद्धि, समृद्धि और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरने वाला माना गया है। गुरुवार को भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य बढ़ता है। उनकी कृपा से पारिवारिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और मन में स्थिरता आती है।
विष्णु भगवान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी अत्यंत शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य और समृद्धि का आगमन होता है। गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।
गुरुवार के दिन श्रीमद भागवत पुराण का पाठ करना अत्यंत शुभ होता है। इससे मन पवित्र होता है, जीवन में धार्मिक आस्था बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
pc- kannada.oneindia.com






