Thursady Mantra:आप भी करें भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी आपकी हर इच्छा
- byShiv
- 22 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। बृहस्पतिवार का दिन स्वामी भगवान विष्णु समर्पित है। जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष होता है या गुरु का प्रभाव होता है उन लोगों को गुरुवार के दिन श्री हरि की उपासना करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि श्री हरि की विधि-विधान से पूजा-पाठ और व्रत आदि करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।
शास्त्रों के अनुसार नियमित रूप से अगर विष्णु मंत्र का जाप किया जाए, तो ये काफी फलदायी होता है। मान्यता है कि प्रतिदिन भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और धन-वैभव की प्राप्ति होती है।
भगवान श्रीहरि विष्णु के पवित्र मंत्र
. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
. ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
. ॐ विष्णवे नम:
. ॐ हूं विष्णवे नम:
. ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
लक्ष्मी विनायक मंत्र -
दन्ताभये चक्र दरो दधानं,
कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया
लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
धन-वैभव एवं संपन्नता का मंत्र -
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।
. सरल मंत्र -
ॐ अं वासुदेवाय नम:
- ॐ आं संकर्षणाय नम:
- ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
- ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
- ॐ नारायणाय नम:
pc- khabargaon.com






