Travel Tips: गणतंत्र दिवस के मौके पर मैकलोडगंज हिल स्टेशन पर बिताएं यादगार पल, इस कारण है प्रसिद्ध


इंटरनेट डेस्क। धर्मशाला के पास स्थित मैकलोडगंज हिल स्टेशन अक्टूबर से फरवरी के मध्य घूमने के लिए एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर कही पर घूमने जा रहे हैं तो इस हिल स्टेशन पर चले जाएं। 

navbharattimes

हिमाचल प्रदेश का ये प्रमुख हिल स्टेशन ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। चारों ओर बर्फ से ढकी पहाडिय़ों और कई सुंदर मठों का दीदार आपको इस हिल स्टेशन पर करने का मौका मिलेगा। शांत यात्रा के लिए ये एक आदर्श हिल स्टेशन है।

navbharattimes

अगर आप बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो आज ही यहां चले जाएं। मैकलोडगंज तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का घर होने के लिए विश्व प्रसिद्ध है। राजसी पहाडिय़ों और हरियाली के बीच बसा ये हिल स्टेशन पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है। यहां पर हनीमून मनाने के लिए कपल्स और बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। आपके लिए यहां का टूर यादगार साबित होगा। 

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें