Travel Tips: नए साल में घूमने जाने के लिए आप भी हो जाएं तैयार, बहुत ही खूबसूरत हैं यह जगह
- byShiv
- 29 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। पुराना साल जाने को हैं और नया साल आने वाला है। ऐसे में आप भी अगर घूमने जाने की सोच रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां अगर आप भी बिना ज्यादा स्ट्रेस के न्यू ईयर ट्रिप करना चाहते हैं, तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट हैं। आप भी इस यात्रा में घूमने के लिए जा सकते है। तो चलिए जानते हैं आप कहा जा सकते है।
पुडुचेरी
आप घूमने के लिए पुडुचेरी जा सकते है। यह उन जगहों में से है, जहां बिना प्लान भी पहुंचा जा सकता है। अगर फेमस होटल फुल हों, तो छोटे गेस्टहाउस और होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं। यहां न्यू ईयर का मतलब शांत सुबहें, अच्छे कैफे, लंबी वॉक और समुद्र के पास वक्त बिताना है।
मैसूर
मैसूर अक्सर भीड़ से दूर रहता है, यही वजह है कि यह आखिरी समय की ट्रैवल प्लानिंग के लिए बढ़िया है। शांत माहौल, संस्कृति और अच्छा मौसम इसे परफेक्ट बनाते हैं। ऐसे में आप नए साल के लिए इन दोनों ही जगहों पर जा सकते है।
pc- nativeplanet.com






