Travel Tips: घूमने के लिए निकल जाए अभी इन दो प्रदेशों की यात्रा पर, आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम हैं और आप भी अगर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है तो फिर आज आपको बताएंगे की आप इस बार घूमने के लिए कहा जा सकते है। ऐसा इसलिए की इस मौसम में घूमने के लिए प्लानिंग करके आप घूमने का तो मजा तो ले ही पाएंगे, साथ ही साथ फ्लाइट्स से लेकर होटल्स तक में काफी सारे पैसे सेव भी कर लेंगे। तो जानते हैं कहा जाएं।

उत्तराखंड
इस बार घूमने के लिए उत्तराखंड जा सकते हैं, यहां आप  वैली ऑफ फ्लॉवर्स जा सकते हैं। मानसून के दौरान ये घाटी फूलों से सज जाती है। इसके अलावा मुक्तेश्वर भी अच्छी जगह है आप यहा भी जा सकते है।

मध्य प्रदेश
इसके साथ ही आप मानसून में घूमने के लिए मध्य प्रदेश भी जा सकते है। यहां मांडू आकर  इतिहास की अनोखी झलक देख सकते हैं, तो वहीं पचमढ़ी की खूबसूरती भी इस मौसम में अपने चरम पर होती है।

pc- patrika