Travel tips: राजस्थान के पुष्कर की होली भी हैं बड़ी ही फेमस, आ सकते हैं आप भी यहां पर

इंटरनेट डेस्क। होली का त्योहार पास में हैं और इसके साथ ही हर तरफ अब होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे मे आप भी अगर राजस्थान के पुष्कर की होली का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां आ सकते है। यहां की होली भी मथुरा, वृंदावन  से कम नहीं है। ऐसे मे आप यहां होली का आनंद तो लेंगे ही साथ ही घूमने का मजा भी आपको आ जाएगा।

कपड़े फाड़ने वाली होली
बता दें की पुष्कर की कपड़े फाड़ने वाली होली देश के अंदर ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। यहां स्थानीय लोगों के साथ विदेशी पर्यटक भी रंग और गुलाल के साथ होली खेलते हैं। यहां अद्वितीय कपड़े फाड़ने का प्रतियोगिता भी होती है। इस होली को देखने के लिए लोग घरों की छत पर बैठ जाते है। 

कैसे पहुंचें पुष्कर 
आप अगर पुष्कर आना चाहते हैं तो आप कैब में आ सकते है। यहां के लिए आप ट्रेन से अजमेर और भी यहां पहुंच सकते हैं या अपनी कार में खुद ड्राइव करके भी यहां आ सकते है। यहा रूकने के लिए आपको कई होटल और रिजोर्ट मिल जाएंगे। 

pc- youtube