Travel Tips: कर रहे हैं आप भी हनीमून ट्रिप प्लॉन तो जा सकते हैं घूमने के लिए इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका हैं और इसके साथ ही शादियों के सीजन भी। ऐसे में नए कपल्स हनीमून ट्रिप पर जाएंगे। ठंडी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फ, गर्म चाय और खूबसूरत नजारे इस सफर को यादगार बना देते हैं। खासतौर पर उत्तर भारत में दिसंबर से फरवरी के बीच कई ऐसी जगहें हैं, जहां कपल्स नेचर की खूबसूरती के साथ शांत माहौल का आनंद ले सकते हैं।

औली
अगर आपका सपना बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच हनीमून मनाने का है, तो औली आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। करीब 2,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह नंदा देवी समेत कई हिमालयी चोटियों के खूबसूरत नजारा देती है।

शिमला
सर्दियों में शिमला की खूबसूरती अलग नजर आती है। बर्फबारी देखने की इच्छा रखने वाले कपल्स के लिए यह एक जाना-पहचाना विकल्प है। हिमाचल टूरिज्म के मुताबिक दिसंबर से फरवरी के दौरान शिमला में बर्फबारी होती है। मॉल रोड पर घूमना, कैफे में बैठना और आसपास के पहाड़ी नजारों का आनंद लेना बड़ा मजेदार है। 

pc- india tv hindi