Travel
Travel Tips: गर्मियों में जा रहे है उत्तराखंड तो फिर इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने
- byShiv
- 24 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी गर्मियों की छुट्टियों में कही घूमने जाने की सोच रहे हैं और आपने तय कर लिया हैं की आपको घूमकर आना हैं तो फिर आप इस बार उत्तराखंड जा सकते है। ऐसे मे हम आपको बता रहे हैं घूमने वाली जगहों के बारे में। जहां आप शायद ही आज तक गए हो। यहां आपको गर्मियों में घूमने का भी मजा आ जाएगा।
अस्कोट
आप अस्कोट को चुन सकते है। यह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील में स्थित है। एक समय में यहां 80 किले हुआ करते थे। बता दें अस्कोट प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुरुआती प्वॉइंट भी है।
पियोरा
इस बार आप घूमने के लिए अल्मोडा और नैनीताल के बीच स्थित खूबसूरत जगह पियोरा जा सकते है। यह उत्तराखंड के ऑफबीट डेस्टिनेशन्स में शामिल है। यहां आकर आपको नेचर के करीब होने का एहसास होगा।
pc- tripoto.com






