Travel Tips: घूमने का बना रहे हैं प्लॉन तो फिर एक बार जरूर करें इंदौर की यात्रा
- byShiv
- 17 Oct, 2025

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश में बसा इंदौर, एक ऐसा शहर है जो रफ्तार और रौनक दोनों का बेहतरीन संगम है। अगर आप कभी इंदौर नहीं गए हैं तो आपको एक बार यहां की यात्रा जरूर करनी चाहिए। यहां का स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और यहां की घूमने वाली जगह आपको जरूर पसंद आएगी।
कांच मंदिर
जैसा कि नाम से ही साफ हो रहा है, यह मंदिर कांच से बना हुआ है। बीसवीं सदी की शुरुआत में एक जैन व्यापारी ने इसका निर्माण कराया था। भीतर प्रवेश करते ही चारों ओर चमकते शीशे, रंगीन कांच और नक्काशीदार चित्र आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।
लाल बाग पैलेस
होलकर काल का यह महल यूरोपीय वैभव का प्रतीक है। यहां की इटैलियन संगमरमर की फर्श, बेल्जियन ग्लास, और भव्य झूमर देखकर लगता है जैसे किसी विदेशी दरबार में आ गए हों।
राजवाड़ा पैलेस
शहर के बीचों-बीच बना सात मंजिला राजवाड़ा, इंदौर के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। होलकर राजवंश द्वारा निर्मित यह महल मराठा और मुगल स्थापत्य कला का अद्भुत संगम है। लकड़ी और पत्थर से बनी इसकी भव्य इमारत आज भी पुरानी शानो-शौकत की झलक दिखाती है।
pc- zee news