Travel
Travel Tips: घूमने जाने का बन रहा हैं प्लॉन तो फिर शामिल कर सकते हैं इन जगहों को भी
- byShiv
- 30 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। अगस्त का महीना शुरू होने जा रहा हैं और कुछ ही दिन में कई त्योहारों को लेकर बच्चों की छुट्टिया भी जाएगी। अगर आप भी घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर यह खबर आपके लिए काम की है। जी हां आज हम आपको बताएंगे ऐसी जगहों के बारे में जहां आप जा सकते है।
रानीखेत
आप इस बार परिवार के साथ उत्तराखंड के रानीखेत जा सकते है। इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। आप वाया अल्मोड़ा जाकर भी रानीखेत जा सकते हैं। यहां आपको ऊंचे ऊंचे पहाड़ तो देखने को मिलेंगे और खूबसूरत नजारे भी आपका मन मोह लेंगे।
उत्तरकाशी
यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां आप उत्तरकाशी मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, कुतेटी देवी मंदिर जैसी जगहों पर भी जा सकते है।
pc- travelshrine.com






