Travel Tips: हनीमून के लिए जाना चाहते हैं इंटनेशनल ट्रिप पर तो फिर जा सकते हैं इन जगहों पर
- byShiv
- 16 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपकी जल्द ही शादी होने वाली है या फिर आपके घर में से किसी की होने जा रही हैं तो सोच रहे होंगे कि अपने हनीमून पर कहां इंटनेशनल ट्रिप करें, तो हम आपको भारत के बाहर उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हनीमून के लिए ज्यादातर कपल की पहली पसंद है। आए जानते हैं उनके बारे में
हवाई आइलैंड
अगर आपकी नई- नई शादी हुई है, तो हनीमून के लिए यहां आना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हवाई आईलैंड की सुंदरता, शांति और काफी रोमांटिक वाइब आपको यहां मिलती है, जो आपके हनीमून को यादगार बना देगा।
बहामास
यदि आप उनमें से हैं जो अपने हनीमून के मोटा बजट बनाकर चल रहे हैं, तो हम आपको कैरेबियन देश बहामास के बारे में बताने जा रहे हैं। अन्य देशों की तुलना में ये डेस्टिनेशन काफी महंगी है, लेकिन यहां आकर आप अपने हनीमून के शानदार पल बीता सकते हैं। सनबाथ लेने के लिए यहां के बीचेस को बेस्ट माना गया है।
pc- .aarp.org






