Travel Tips: राजस्थान आ रहे हैं तो आपको जरूर जाना चाहिए एक बार इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर राजस्थान घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर आप अभी जा सकते हैं, क्यों कि मौसम अब बदल रहा हैं और गर्मियों की शुरूआत हो चुकी हैं। लेकिन अभी सुबह शाम में आप आराम से घूम सकते है। तो जानते हैं की आप कहा जा सकते है। 

जूनागढ़ किला
आप बीकानेर की यात्रा पर आ रहे हैं तो जूनागढ़ किला देखने जा सकते है। यह रेगिस्तान की धरती पर मजबूती से खड़ा है। इसके भीतर बने आंगन, रंगीन कक्ष, बारीक नक्काशी और आईने का काम राजपूताना वैभव की कहानियां सुनाते हैं। 

करणी माता मंदिर
इसके अलावा आप बीकानेर से थोड़ी दूरी पर स्थित देशनोक के करणी माता मंदिर भी जा सकते है। जिसे देशभर में चूहों वाला मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां हजारों चूहे मंदिर परिसर में स्वतंत्र रूप से घूमते हैं और इन्हें पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि यदि किसी यात्री को सफेद चूहा दिख जाए, तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है।

pc- rajasthantouroperator.com