Travel Tips: नहीं गए हैं कभी भी राजस्थान के पुष्कर तो एक बार बना ले प्लान, आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। आपको भी राजस्थान में घूमना हैं और वो भी किसी शानदार सी जगह पर तो फिर आपको इस बार एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं जो अपने आप में फेमस हैं और अब तो यह जहग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी जानी पहचानी जाने लगी है। जी हां हम बात कर रहे हैं पुष्कर की। जो राजस्थान के अजमेर जिले में हैं, ऐसे में आप भी यहां आ रहे हैं तो आज आपको बता रहे हैं आप क्या देख सकते है।  

पुष्कर झील 
आप पुष्कर आ रहे हैं तो आप पुष्कर झील घूमने के लिए जा सकता है। यह पचास से अधिक स्नान घाटों से घिरी झील है। यह हिंदुओं के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल हैं और यहा दिन सैकड़ों लोग घूमने के लिए पहुंचेते है। ऐसे में आप भी यहां आ सकते है। 
 

ब्रह्मा मंदिर 
इसके साथ ही आप चाहे तो ब्रह्मा मंदिर भी देख सकते है। यह जगतपिता ब्रह्मा मंदिर हैं जो पुष्कर झील के पास स्थित है। ये देश का एकलौता बचा हुआ ब्रह्मा मंदिर हैं जो पुष्कर में घूमने के लिए दुर्लभ स्थानों में से एक है। मंदिर को चौदहवीं शताब्दी में बनाया गया था।

pc- revv-co-in.translate.goog