Travel Tips: घूमने के लिए जाना हैं तो फिर यहां का भी बना सकते हैं आप प्लॉन

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका हैं और इस सीजन में आप भी अगर घूमने जा रहे हैं और वो भी शिमला साइड और आपके पास एक दिन का समय ज्यादा हैं तो फिर आप चंडीगढ़ भी घूमने जा सकते है। यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है। ऐसे में आज आपको बता रहे हैं कि आप कहा घूम सकते हैं।

रॉक गार्डन 
आप चंडीगढ़ में एक दिन में रॉक गार्डन देख सकते है। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह गार्डन कचरे और बेकार चीजों से बनाया गया है। यहां की मूर्तियां और संरचनाएं आपको हैरान कर देंगी।

सुखना लेक 
इसके साथ ही आप सुखना लेक भी जा सकते है। यह एक शांत और सुंदर झील है, जहां आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यहां आप कभी भी आ सकते हैं और इस जगह पर घूमने का मजा ले सकते है। तो आपको यहां घूमने जरूर जाना चाहिए।

pc- dainiktribuneonline.com