इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही भारत के ऊंचे हिमालयी शिखरों पर बर्फबारी का खूबसूरत दौर शुरू हो चुका है। अक्टूबर का महीना बिना भीड़-भाड़ के ताजा बर्फ का दीदार करने और सर्दियों की शुरुआती दस्तक का मजा लेने के लिए सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। तो आपको बता रहे हैं की आप अभी कहा बर्फ देख सकते हैं
सिस्सू हिमाचल प्रदेश
अक्टूबर के महीने में अगर आप ताजा बर्फबारी को देखना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश का सिस्सू एक बेहतरीन विकल्प है। अटल टनल को पार करते ही लाहौल-स्पीति के इस इलाके में ऊंचे पहाड़ों पर सफेदी दिखनी शुरू हो जाती है। मनाली से सड़क मार्ग के जरिए आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है।
लद्दाख
अक्टूबर के दौरान लद्दाख का नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा जादुई हो जाता है, जहां सुनहरे पेड़ों और बंजर पहाड़ों का अनोखा संगम देखने को मिलता है। इस महीने में लेह शहर के मुकाबले खारदुंग ला और चांग ला जैसे ऊंचे दर्रों पर ताजा बर्फबारी होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
pc- ndtv.com






