Travel
Travel Tips: जाना हैं अगर आपको भी घूमने तो फिर इससे बढ़िया नहीं होगा और कुछ, खर्चा भी आएगा कम
- byShiv
- 12 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। आप भी अगर इस मौसम में कही घूमनेे जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप घूमने का तो आनंद लेेंगे ही साथ ही आपका पैसा भी कम खर्च होगा। तो जानते हैं उस जगह के बारे में।
चोपता
आप घूमने के लिए चोपता जा सकते है। यह तुंगनाथ ट्रेक का बेस होने के बावजूद बाकी हिल स्टेशनों के मुकाबले सस्ता है। यहां बजट लॉज, कैंप और ढाबे आसानी से मिल जाते हैं। हरे-भरे मैदान, जंगल की पगडंडियां और पहाड़ों के नजारे बिना ज्यादा खर्च के शानदार एक्सपीरियंस देते हैं।
बूंदी
बूंदी राजस्थान का छोटा, शांत और बजट फ्रेंडली शहर माना जाता है। नीले घर, बावड़ियां और किले के नजारे पैदल ही देखे जा सकते हैं। यहां रहना और खाना सस्ता है।
pc- uttarakhandtourism.gov.in






