Travel Tips: वैलेंटाइन डे के वीक में आप भी जाने की सोच रहे हैं घूमने तो फिर पहुंच जाएं इन जगहो पर

इंटरनेट डेस्क। फरवरी का महीना शुरू हो चुका हैं और ये महीना प्यार मोहब्त का होता है। वैलेंटाइन वीक सिर्फ एक दिन का नहीं बल्कि पूरे हफ्ते प्यार को सेलिब्रेट करने का मौका होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ में किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाने की सोच रहे हैं तो फिर आज आपको बता रहे हैं ऐसी ही जगहों के बारे में। 

आगरा 
इस जगह का नाम आते ही सबसे पहले ताजमहल याद आता है, जो प्यार की सबसे बड़ी निशानी माना जाता है। दिल्ली और आसपास रहने वाले कपल्स के लिए आगरा एक बेहतरीन और सस्ता ऑप्शन है क्योंकि यह कुछ ही घंटों की दूरी पर है। 

मनाली
अगर आप ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं तो मनाली कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। फरवरी के महीने में मनाली की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, चारों तरफ बर्फ से ढकी पहाड़ियां, ठंडी हवा और शांत माहौल प्यार को और गहरा बना देता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं।

pc- himachaltourism.gov.in