Travel Tips: सर्दियों में हैं राजस्थान में इस जगह पर घूमने के मजे, एक बार जरूर बनाएं यहां का प्लॉन

इंटरनेट डेस्क। जनवरी का महीना चल रहा हैं और फरवरी आने वाली हैं, आधी फरवरी के बाद सर्दियां खत्म सी हो जाती है। ऐसे में आप भी अगर राजस्थान में घूमने का प्लॉन बना रहे हैं तो मौसम बदलने से पहले इस महीने में आप घूम सकते हैं तो आज आपको हम यह बताएंगे की आप घूमने के लिए कहा जा सकते है।

रणथंभौर
इस बार आप घूमने के लिए राजस्थान में रणथंभौर आ सकते है। राजस्थान का एक मशहूर टाइगर रिजर्व है। रणथंभौर घूमने का सबसे बेस्ट टाइम चल रहा है। साथ ही यह समय टाइगर सफारी का सबसे अच्छा समय होता है। यहां आप जंगलों में सफारी कर सकते हैं और बाघों के साथ-साथ अन्य वन्य जीवों को देख सकते हैं। 

भरतपुर
इसके साथ ही आप भरतपुर भी घूमने जा सकते है। भारत की सबसे मशहूर बर्ड सेंचुरी, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान यहीं स्थित है। यहां यह महीना घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है। इस समय कई प्रवासी पक्षियां यहां रहने आते हैं।

pc- ranthamboretigerresort-com