Travel Tips: हनीमून के लिए बहुत ही शानदार जगह है मुन्नार हिल स्टेशन, बना लें प्लान

इंटरनेट डेस्क। अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है और आप हनीमून के लिए लिए शानदार जगह की तलाश में है, तो आज हम आपको एक बहुत ही खूबसूरत जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर जाने से आपका हनीमून टूर यादगार बन जाएगा। 

आज हम आपको केरल के मुन्नार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो केरल के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे दक्षिण भारत का कश्मीर भी बोला जाता है। ये हिल स्टेशन इडुक्की जिले में स्थित है। मुन्नार अपने टी-गार्डन के लिए प्रसिद्ध है। 

यहां स्थित दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी के कारण मुन्नार अन्य हिल स्टेशन की तुलना में हनीमून कपल्स को ज्यादा पसंद आता है। दक्षिण भारत आने पर हर कपल एक बार मुन्नार की यात्रा जरूर ही करनी चाहिए। आपके लिए यहां की यात्रा यादगार साबित होगी। आपको आज ही यहां पर पत्नी के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: flickr, herzindagi

Travel Tips, Munnar Hill Station,honeymoon