Travel Tips: मकर संक्रांति पर आप भी चले जाए इन बड़े स्थलों पर घूमने के साथ साथ लग जाएगी डूबकी भी
- byShiv
- 10 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में ये दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जो शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति में स्नान-दान का महत्व है। कहते हैं इस दिन सुबह स्नान के बाद दान किया जाता है। ऐसे में आप भी इस दिन किसी बड़ी नदी के किनारे स्नान कर दान पुण्य कर सकते है। इसके साथ ही आपका घूमना भी हो जाएगा। तो जानते हैं कहा जा सकते है।
प्रयागराज
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज को संगम स्थली कहते हैं जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का संगम होता है। मकर संक्रांति पर यहां शाही स्नान किया जाता है। ऐसे में मकर संक्रांति के शुभ दिन पर संगम में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है।
हरिद्वार
हरिद्वार का हर की पौड़ी घाट काफी लोकप्रिय है। यहां गंगा नदी बहती है। शाम के वक्त हर की पौड़ी की गंगा आरती अद्भुत दिखती है। हरिद्वार में मकर संक्रांति के मौके पर गंगा में डुबकी लगाएं।
pc- abhibus-com