Travel Tips: लंबे वीकेंड में जा रहे हैं घूमने तो इस बार जा सकते हैं आप यहां पर
- byShiv
- 06 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। नवंबर महीना चल रहा हैं और त्योहारी सीजन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में आप भी अगर घूमने जाने का प्लान कर रहे है तो फिर आपको अब कई सारी छुट्टिया भी मिलने वाली है। एसे में आप भी घूमने जाने का प्लान बनाले और निकल जाएं ऐसी खूबसूरत जगह के लिए जहां हर कोई जाना चाहता है।
कुन्नूर जा सकते हैं
आप चाहे तो आने वाले लॉन्ग वीकेंड के दौरान तमिलनाडु के कुन्नूर जा सकते है। ये एक हरा-भरा हिल स्टेशन है और यहां आपको देशी ही नहीं विदेशी पर्यटक भी घूमते हुए मिल जाएंगे। यहां नीलगिरि जिले में स्थित हरियाली और मनमोहक जगह हर किसी को आकर्षित कर लेती है।
क्या है खास
ये जगह इतनी हरी-भरी है कि आपका यहां आकर मन खुश हो जाएगा। यहां के शानदार नजारों के अलावा आप ट्रेकिंग का भी मजा उठा सकते हैं। अक्टूबर में कुन्नूर में थोड़ी ठंड भी हो जाता है तो फिर आपका घूमने का मजा और भी दोगुना हो जाएगा।
pc- noblehousetours.com






