Travel Tips: जाना चाहते हैं घूमने तो फिर इन दो जगहों का बना ले प्लॉन, आ जाएगा आपको मजा
- byShiv
- 25 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर इस भीषण गर्मी के मौसम में अगर किसी अच्छी और ठंडी जगह के साथ साथ पानी वाली जगह पर घूमने जाना चाहते हैं तो फिर आपको आज कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको मजा आ जाएगा। यहां आप परिवार के साथ में आ सकते हैं, यहां आपके बच्चों को भी मजा आ जाएगा।
ऋषिकेश
यह भले हिल स्टेशन नहीं है, लेकिन गर्मियों में राहत पाने के लिए यह बहुत शानदार जगह मानी जाती है। गंगा नदी के किनारे बसे शहर में ठंडी हवाओं के साथ एडवेंचर का भी मजा लिया जा सकता है। यहां लोग रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और गंगा आरती का आनंद लेते हैं। कम बजट में घूमने वालों के लिए ऋषिकेश काफी अच्छा ऑप्शन है।
खारदुंगला
अगर आप गर्मियों में भी बर्फ देखने का सपना पूरा करना चाहते हैं तो लद्दाख का खारदुंगला शानदार जगह है। दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़कों में शामिल यह जगह मई-जून में भी बर्फ से ढकी रहती है। हालांकि यहां जाने से पहले परमिट लेना जरूरी होता है।
pc- stock.adobe.com






