Travel Tips: घूमने के लिए एकदम बेस्ट जगह हैं रणथम्भौर, देश ही नहीं दुनिया भर में हैं इसकी पहचान
- byShiv
- 06 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित रणथम्भौर हमेशा से ही सुर्खियांे में रहा है। यह एक ऐसी जगह हैं जो हर किसी को पसंद आती है। राजस्थान का रणथम्भौर न सिर्फ भारत, बल्कि की दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है। घने जंगल, पहाड़ियों, झीलों और ऐतिहासिक धरोहर से गिरा यह इलाका हर साल हजारों देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। तो जानते हैं आप यहां क्या देख सकते हैं
रणथम्भौर
रणथम्भौर दुनिया भर में मशहूर है, बता दें कि रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है और करीब 400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। साल 1980 में इसे नेशनल पार्क का दर्जा मिला था, जहां रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुआ, भालू, हिरण और कई दुर्लभ वन्य जीव देखने को मिलते हैं।
रणथम्भौर का किला देख सकते हैं
रणथम्भौर नेशनल पार्क के अंदर पहाड़ी पर स्थित रणथम्भौर किला इस इलाके की ऐतिहासिक पहचान है। दसवीं शताब्दी में बना यह किला यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। किले से पूरे जंगल का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। रणथम्भौर किले के अंदर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर भी यहां की बड़ी पहचान माना जाता है। यह देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान गणेश की तीन नेत्रों वाली प्रतिमा विराजमान है।
pc- nativeplanet.com






