Travel Tips: त्योहारों का मौसम होने वाला हैं शुरू, आप भी आ जाए घूमने के लिए जयपुर

इंटरनेट डेस्क। त्याहोरों का सीजन आने वाला हैं और आप भी परिवार के साथ कही घूमने जाने का प्लान कर रहे है तो फिर आपको इस अक्टूबर और नवंबर के महीने में आनी वाली छुट्टियों में घूमने जाने के लिए राजस्थान के गुलाबी शहर यानी के जयपुर को चुनना चाहिए। ऐसा इसलिए की नवरात्रि के साथ ही यहां त्योहार की रंगत जमने लगती है। ऐसे में आप अभी से प्लान बना ले। 

जयपुर 
आप परिवार के साथ जयपुर आ रहे है तो आपको यहां देखने और घूमने के खूबसारी और साथ में खूबसूरत जगह मिल जाएगी। यहां आप गोविंद देवजी मंदिर, मोती डूंगरी गणेश मंदिर, बिरला मंदिर जा सकते है। साथ ही आप यहां पर जयपुर के बाजारों में घूम सकते है और शॉपिंग के साथ राजस्थानी खाने का मजा भी उठा सकते है।  

क्या है देखने को
जयपुर आ रहे है तो आप यहां के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कर सकते है। यहां आप नाहरगढ़, जयगढ़, आमेर जा सकते है। इसके साथ ही आप जलमहल, सिटी पैलेस, जतंर मंतर और हवा महल भी जा सकते है।

pc- vogue.in