Travel Tips: घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत हैं ये जगहें, हर किसी को जरूर जाना चाहिए यहां

इंटरनेट डेस्क। भारत कई मायनों में बेहद खास है। यहां की अपनी अलग संस्कृति और परंपरा है। यहां आप अगर शांति की तलाश में हैं तो फिर आपको कई ऐसी जगह हैं जहां आप जा सकते हैं घूम सकते हैं और भारत से जुड़ने और इसे जान सकते हैं। यहा कई ऐसी जगहें है जहां आपको परंपरा, भक्ती और शक्ति का संगम देखने को मिलेगा। तो जानते हैं आप कहा जा सकते है। 

वाराणसी
काशी, बनारस जैसे नामों से मशहूर वाराणसी कई मायनों में बेहद खास है। भगवान शिव की यह नगरी दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यहां मौजूद काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं जोे 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। साथ ही आप यहां मौजूद गंगा घाट पर जीवन के पूरे चक्र को अपनी आंखों के सामने चलते हुए देख सकते हैं।

अमृतसर
पंजाब का यह शहर कई लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां मौजूद स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं। आंखों को चकाचौंध करने वाला स्वर्ण मंदिर आपको एक अलग तरह की शांति का अहसास कराता है। यहां सभी लोग एक साथ बैठते हैं और एक ही साथ सादा भोजन करते हैं।

pc- herzindagi.com