Travel Tips: भारत की ये जगहें नहीं हैं विदेश से कम, जरूर जाएं एक बार घूमने के लिए

इंटरनेट डेस्क। भारत में कई ऐसी जगहें जहां हर कोई घूमना चाहता है। लेकिन बजट या अन्य कारणों की वजह से बहुत से लोग अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो विदेश से कम नहीं है। ऐसे में आप यहां की यात्रा कर सकते है। तो आए जानते है उन जगहों के बारें में। 

खज्जियार
आप घूमने के लिए खज्जियार जा सकते है। यह  हिमाचल प्रदेश की एक छोटी सी जगह है। इसे भारत का छोटा स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। अगर आप शांति और प्राकृतिक खूबसूरती एक साथ देखना चाहते हैं, तो खज्जियार आ सकते है। 

औली
औली भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है। यह जगह स्कीइंग के लिए पहली पसंद है। सर्दियों के मौसम में यह जगह बर्फ से ढक जाती है और स्विट्जरलैंड जैसी लगती है।

pc-arthparkash.com