Travel Tips: गर्मियों में छुट्टियों में जाएं आप भी इस बार परिवार के साथ इन जगहों पर
- byShiv
- 15 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। एक महीने के बाद समय वैकेशन की शुरूआत होने जा रही हैं और आपके घर में भी बाहर घूमने जाने की तैयारी शुरू हो चुकी होगी या फिर आप प्लानिंग कर रहे होंगे। तो फिर आजउ हम आपको बताएंगे गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए कुछ ऐसी जगह के बारे में जहां आप खुश हो जाएंगे।
ऊटी, तमिलनाडु
दक्षिण भारत में स्थित ऊटी को हिल स्टेशन्स की रानी भी कहा जाता है, जो अपने सुहावने मौसम और चाय के बागानों के लिए जानी जाती है। परिवार के साथ शांत वातावरण में समय बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है। यहां की नीलगिरि माउंटेन रेलवे बच्चों को खूब पसंद आती है।
मुन्नार, केरल
इसके साथ ही आप केरल के मुन्नार शहर भी जा सकते है। यह अपने खूबसूरत चाय के बागानों और धुंध भरी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। अगर आप अपनी फैमिली को प्रकृति के करीब ले जाना चाहते हैं, तो मुन्नार से बेहतर कुछ नहीं।
pc- herzindagi.com






