Travel Tips: इस बार आप घूमने के लिए जा सकते हैं तिरुवनंतपुरम, देखने को मिलेगा बहुत कुछ
- byShiv
- 15 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर अभी इस मौसम में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और आप बजट भी कम खर्च करना चाहते हैं तो आप केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम जा सकते है। यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह शहर केवल एक टूरिस्ट स्पॉट नहीं है, बल्कि यह कुदरत, आध्यात्म और लाजवाब स्वाद का एक बेहद खूबसूरत संगम है।
क्या देख सकते हैं
तिरुवनंतपुरम अपने बेहद साफ और शांत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। यहां के कोवलम बीच, शांगुमुखम बीच और वर्कला बीच पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा मशहूर हैं।
आप यहां खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा देख सकते हैं।
समंदर किनारे ठंडी हवाओं के बीच सुकून भरी सैर कर सकते हैं।
फोटोग्राफी और हल्की वॉटर एक्टिविटीज का भी भरपूर मजा लिया जा सकता है।
मिलेगा स्पेशल स्वाद
केरल के खास मसालों और नारियल के दूध में पकी डिशेज का फ्लेवर लाजवाब होता है। यहां के लोकल होटल्स और बीच के किनारे बने ढाबों पर आपको बहुत ही कम कीमत में एकदम ताजा फूड मिल जाएगा।
pc- deshabhimani.com






