Travel Tips: एक बार घूम आए आप भी इंदौर, आकर कहेंगे दूसरों से जाने के लिए

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है। लेकिन अगर आप एक बार इंदौर भी चले जाएं तो यहा पर भी आपको घूमने की खूब जगह मिल जाएगी। इंदौर, एक ऐसा शहर है जो रफ्तार और रौनक दोनों का बेहतरीन संगम है। यहां का स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और यहां की घूमने वाली जगह आपको जरूर पसंद आएगी।

कांच मंदिर
जैसा कि नाम से ही साफ हो रहा है, यह मंदिर कांच से बना हुआ है। बीसवीं सदी की शुरुआत में एक जैन व्यापारी ने इसका निर्माण कराया था। भीतर प्रवेश करते ही चारों ओर चमकते शीशे, रंगीन कांच और नक्काशीदार चित्र आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। 

राजवाड़ा पैलेस
शहर के बीचों-बीच बना सात मंजिला राजवाड़ा, इंदौर के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। होलकर राजवंश द्वारा निर्मित यह महल मराठा और मुगल स्थापत्य कला का अद्भुत संगम है। लकड़ी और पत्थर से बनी इसकी भव्य इमारत आज भी पुरानी शानो-शौकत की झलक दिखाती है। 

pc- freepressjournal.in