इंटरनेट डेस्क। अक्टूबर का महीना चल रहा हैं और नवंबर में दिवाली का त्योहार भी आने वाला है। ऐसे में आप भी अगर इस त्योहार के मौसम में घूमने जाने का सोच रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की हैं। जी हां आज हम आपको यह बता रहे हैं कि आप घूमने के लिए कहा जा सकते है। यहां आकर आपको मजा ही आ जाएगा।
अरुणाचल प्रदेश का जीरो
आप घूमने के लिए अरुणाचल प्रदेश के ज़ीरो शहर जा सकते हैं। अक्तूबर में यहां की खूबसूरती अलग ही दिखती हैं। अगर आप शांति और सुकून की तलाश कर रहे हैं तो आप यहां घूमने जा सकते हैं। साथ ही साथ आपको वादियां पसंद हैं तो फिर आपका तो दिन बन जाएगा।
लाचेन
आप चाहे तो लाचेन का प्लान भी बना सकते है। यह एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। इस शहर के चारों ओर बर्फीली घाटियां हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोहने के लिए काफी है।
pc- danik bhaskar






