Travel Tips: आप भी करें कैलाश यात्रा, नहीं भूले इन जगहों को देखना

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में आप भी भगवान शिव की आराधना कर रहे होंगे। ऐसे में भगवान शिव के दर्शनों के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा करना चाहते है तो आपको जरूर जाना चाहिए। आने वाले महीनों में कैलाश पर्वत के दर्शन हो सकेंगे। ऐसे में आप भी इस यात्रा में जा सकते है तो जानते हैं कौन कौन सी जगह जरूर देखनी चाहिए।

भगवान शिव का है निवास
इस जगह के लिए पौराणिक मान्यताएं हैं की भगवान शिव यहीं निवास करते है। कहते है जो भक्त यहां आकर शिव का दर्शन करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार यहा एक झील है और इसका निर्माण सबसे पहले ब्रह्मा जी के मन में हुआ था। कहा जाता हैं कि यहां सुबह 3 से 5 बजे के बीच देवता स्नान करने आते है।

क्या देख सकते है 
मानसरोवर के आसपास और कई पर्यटन स्थल भी है जिसे भी आप देख सकते है। यहां आप गौरी कुंड जा सकते है।  इसके अलावा आप कैलाश परिक्रमा,राक्षस ताल, नंदी पर्वत देख सकते है।

pc- kailash-yatra.org