Travel Tips: बारिश के इस मौसम में बचना चाहिए आपको इन जगहों पर घूमने जाने से, नहीं तो हो जाएगी परेशानी

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन इसी मौसम में पहाड़ों में घूमने जाना थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है या फिर ऐसी जगहों पर जहा ज्यादा बारिश होती हैं या फिर लैंडस्लाइडिंग होती है। तो आज आपको बता रहे हैं की आपको इस मौसम में कहा घूमने नहीं जाना चाहिए।

केरल
इस मौसम में आपको केरल घूमने जाने से बचना चाहिए। वैसे यह बेहद ही खूबसूरत जगह है। लेकनि बरसात के मौसम में यहां ट्रैवल करने से बचना चाहिए। दरअसल, बारिश के कारण यहां बाढ़ आने की संभवना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको यहां जाने से पहले 10 बार सोचना चाहिए।

मसूरी
इसके साथ ही आपको उत्तराखंड में बसे मसूरी भी जाने से पहले सोचना चाहिए। पूरी दुनिया में यह जगह क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से मशहूर है। लेकिन मानसून में यहां ट्रैवल करना खतरे से खाली नहीं होता है। दरअसल, बारिश के कारण मसूरी की सड़कें काफी खराब हो जाती हैं। फिसलन और लैंडस्लाइड का खतरा भी रहता है।

pc- aaj tak