Travel Tips: बारिश के मौसम में घूमने आ सकते हैं आप भी राजस्थान का अलवर, बहुत कुछ हैं देखने को
- byShiv
- 12 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। जुलाई के महीने में बारिश का दौर शुरू हो जाता हैं और चारों तरफ हरियाली के साथ में मौसम भी शानदार रहता है। ऐसे में आप भीघूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कहीं और नहीं राजस्थान आना चाहिए और वो भी अलवर। जी हां अलवर एक ऐसा जिला हैं जहां आपको घूमने के लिए खूब सारी जगह मिल जाएगी तो जानते हैं कहा जा सकते है आप।
भानगढ़ किला
आप अलवर जिले में आ रहे हैं तो आपको यहां का भानगढ़ किला जरूर देखना चाहिए। यह बहुत ही डरावनी लेकिन ऐतिहाहिसक जगह मानी जाती है। जिसका निर्माण 17वीं शताब्दी में राजा मानसिंह प्रथम ने करवाया था। यहां के लोगों का मानना है कि रात के समय इस महल से अजीब और डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं।
सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
इसके साथ ही आप चाहे तो अलवर के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन सरिस्का नेशनल पार्क जा सकते है। यहां पर ज्यादातर टूरिस्ट राष्ट्रीय उद्यान ही घूमने आते हैं। इस पार्क में जानवरों से लेकर पेड़-पौधों तक की ढ़ेरों वैराइटी मौजूद है।






