Travel Tips: रिटायरमेंट के बाद जा सकते हैं आप भी घूमन के लिए इन खूबसूरत जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। कभी कभी ऐसा होता हैं की कई लोग नौकरी और जिम्मेदारियों के चक्कर में घूमने नहीं जा पाते है। लेकिन जब वह रिटायर हो जाते हैं तो फिर उन्हें जाने का मौका मिलता है। रिटायरमेंट जिंदगी का वह सुनहरा दौर है जब समय की कोई पाबंदी नहीं होती और आप अपनी शर्तों पर जीवन जीते हैं। ऐसे में अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो फिर आपको बता रहे हैं की आप कहा घूम सकते है। 

नाइस, फ्रांस
आप फ्रेंच रिवेरा की धड़कन कहे जाने वाले नाइस जा सकते है। यह ट्रैवल के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है।

क्यों जाएंः साफ-सुथरे समुद्र तट, नीला पानी और कला-संस्कृति से सजा यहां का माहौल दिल जीत लेता है।

खासियतः यहां की मशहूर प्रोमेनेड डेस एंग्लेस पर शाम की सैर आपको तरोताजा कर देगी। 

अमाल्फी कोस्ट, इटली
इसके साथ ही आप इटली जा सकते है। यह तटीय इलाका अपनी रोमांटिक और मनमोहक छटा के लिए जाना जाता है। रंग-बिरंगे घर, पहाड़ी रास्ते और सामने फैला नीला समंदर- यह नजारा हूबहू किसी खूबसूरत पेंटिंग जैसा लगता है।

pc- throughatravellens.com