Travel Tips: गर्मियों में जा सकते हैं आप भी घूमने के लिए इन खूबसूरत सी जगहों पर, आ जाएगा आपको मजा
- byShiv
- 21 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अप्रैल का महीना चल रहा हैं और इसके बाद मई के शुरू होते हैं समर वैकेशन की शुरूआत हो जाएगी। ऐसे में हर घर में कही ना कही घूमने जाने की तैयारी चल रही होगी। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की आप अपने बच्चों को लेकर इस बार घूमने के लिए कहा जा सकते हैं
नैनीताल, उत्तराखंड
इस बार समर वैकेशन में आप नैनीताल जा सकते है। यह झीलों का शहर हैं और यह गर्मियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। नैनी लेक में बोटिंग, मॉल रोड पर शॉपिंग और हिमालय के खूबसूरत नजारे देखना यहां की खासियत है। यह जगह फैमिली ट्रिप और कपल्स दोनों के लिए परफेक्ट मानी जाती है।
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
दार्जिलिंग अपनी ठंडी हवा, हरे-भरे चाय के बागानों और शानदार पहाड़ी नजारों के लिए मशहूर है। यहां से कंचनजंगा की बर्फीली चोटियों का दृश्य बेहद सुंदर लगता है। इसके अलावा दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की टॉय ट्रेन की सवारी और टाइगर हिल के लिए भी फैमस है।
pc- newsbytesapp.com






