Travel Tips: अक्टूबर में जा सकते हैं आप भी घूमने के लिए इन खूबसूरत जगहों पर...
- byShiv
- 22 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम अब थम चुका हैं और कुछ ही दिनों में गुलाबी सर्दी की शुरूआत हो जाएगी। ऐसे में आप भी अगर घूमने जाने का प्लॉन बना रहे हैं तो फिर आज आपको बताएंगे की आप कहा जा सकते है। सितंबर के बाद इन जगहों की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
कूर्ग और चिकमगलूर, कर्नाटक
कर्नाटक के कूर्ग और चिकमगलूर अपनी हरियाली, पहाड़ियों, कॉफी के बागानों और झरनों के लिए जाने जाते हैं। सितंबर में बारिश के बाद यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। चारों तरफ फैले कॉफी के पौधे, ठंडी हवा और पहाड़ियों के बीच बहते झरने पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
मुन्नार और वैली ऑफ फ्लावर्स
केरल का मुन्नार अपने हरे-भरे चाय के बागानों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के लिए मशहूर है। सितंबर में बारिश के बाद यहां की हरियाली और भी निखर जाती है। दूसरी ओर उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स प्रकृति प्रेमियों के लिए खास जगह है। यहां सितंबर में रंग-बिरंगे फूलों और हरी-भरी वादियों का सुंदर नजारा दिखाई देता है।
pc- skywaytour.com






