Travel Tips: घूमने के लिए आप भी जा सकते हैं केरल राज्य में इन खूबसूरत जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। देश में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं, लेकिन लोग गर्मियों में ठंडी जगहों पर जाना ज्यादा पसंद करते है। ऐसे में आप भी अगर छुट्टियों में बच्चों को लेकर कही घूमने जा रहे हैं तो फिर आज आपको बता रहे हैं की आप कहा जा सकते है। इस बार आप केरल जा सकते हैं और वो भी वायनाड। यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण भी लगातार सुर्खियों में रहती है। 

क्या है वायनाड की खासियत?

वायनाड केरल का एक शांत और हरियाली से भरा हिल स्टेशन है। यहां आपको पहाड़ों के साथ झरने, गुफाएं, जंगल और प्राकृतिक झीलें एक ही जगह पर देखने को मिलती है। यह इलाका नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है और अपनी जैव विविधता के लिए जाना जाता है।

घूमने के लिए प्रमुख जगह
वायनाड की सबसे चर्चित जगह में एडक्कल गुफाएं शामिल है। यहां प्राचीन समय के शिलालेख और नक्काशी देखने को मिलती है। इसके साथ ही पुकोट झील भी देख सकते है। यह झील चारों तरफ से पहाड़ों और जंगलों से घिरी हुई है। यहां पैदल, बोटिंग की सुविधा भी मिलती है।

pc- theschoolpost.in