Travel Tips: बच्चों के साथ में आप भी जा सकते हैं समर वैकेशन में घूमने के लिए इन जगहों पर
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम चल रहा हैं और कुछ ही दिनों में बच्चों के समर वैकेशन भी शुरू हो जाएंगे। ऐसे मे आपके बच्चे भी अगर घूमने जाने की जिद्द कर रहे हैं तो फिर आज हम आपको बताएंगे की आप कौनसी जगहों पर जा सकते हैं और वहां बच्चों के साथ में एंजोय कर सकते है।
चेरापूंजी
आप इस बार बच्चों के साथ में चेरापूंजी जा सकते है। यह नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां गर्मियों में तापमान 15 डिग्री से 23 डिग्री रहता है। यह जगह अपने खूबसूरत झरनों और हरियाली के लिए मशहूर है। आप यहां डबल डेकर रूट ब्रिज देख सकते हैं।
कुन्नूर
तमिलनाडु का यह हिल स्टेशन अपने चाय के बागानों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां का मौसम गर्मियों में भी बहुत अच्छा रहता है और तापमान 20 डिग्री से 25 डिग्री के बीच रहता है। कुन्नूर में आप नीलगिरी माउंटेन रेलवे लाइन और चाय के बागानों में घूम सकते हैं।
pc- jobsvally.in






