Travel Tips: चैत्र नवरात्रि में आप भी जा सकते हैं माता के इन मंदिरों में, मिलेगा आशीर्वाद

इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है। यह हिंदू धर्म का एक बेहद शुभ पर्व है। इस समय मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। ऐसे में आप भी अगर कही जाने की सोच रहे हैं तो आज आपको बता रहे हैं की आप अभी माता के इन खास मंदिरों के दर्शन कर सकते है। 

वैष्णों देवी
कटरा की पहाड़ियों में स्थित वैष्णो देवी मंदिर देश के सबसे लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां तक की 13 किलोमीटर की यात्रा खुद एक आध्यात्मिक अनुभव बन जाती है।

करणी माता
राजस्थान का करणी माता मंदिर अपनी अनोखी पहचान के लिए जाना जाता है, जहां हजारों चूहे रहते हैं। इन्हें देवी का रूप मानकर श्रद्धालु नंगे पांव इनके बीच से गुजरते हैं।

कामाख्या मंदिर
गुवाहाटी की नीलांचल पहाड़ी पर स्थित कामाख्या मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। यहां देवी के स्त्रीत्व और सृजन शक्ति की पूजा की जाती है।

ज्वाला देवी
हिमाचल प्रदेश में स्थित ज्वाला देवी मंदिर में कोई मूर्ति नहीं, बल्कि सदियों से जलती हुई ज्योतियां ही देवी का स्वरूप मानी जाती हैं।

pc- theharyanastory.com