Tripura: 14 महीने की बच्ची के साथ दरिंदे ने किया दुष्कर्म, फिर दफना दिया धान के खेत में....
- byShiv
- 14 Oct, 2025

इंटरनेट डेस्क। त्रिपुरा में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। जी हां यहां पर एक 14 महीने की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई, जब वह अपनी मां के साथ अपने मामा के घर आई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक दिहाड़ी मजदूर है, जिसे असम से गिरफ्तार किया गया हैं।
ले गया था घुमाने के बहाने
जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची को घुमाने के बहाने ले गया था, और घंटों की तलाश के बाद बच्ची का शव धान के खेत में गड़ा मिला। जब आरोपी बहुत देर तक नहीं लौटा तो तलाश की गई। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी एक दिहाड़ी मजदूर है और उसे रविवार को असम के नीलमबाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस क्या कह रही
जानकारी के अनुसार इस घटना की जांच में शामिल पानीसागर थाने के इंचार्ज मीडिया को बताया कि आरोपी ने बच्ची की मां से बच्ची को घुमाने के बहाने ले गया था। इसके बाद करीब तीन घंटे तक बच्ची को वापस नहीं पहुंचाने पर बच्ची के माता-पिता को चिंता होने लगी। फिर जैसे ही बच्ची के बारे में खबर फैली तो गांव के सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर बच्ची के माता-पिता बच्ची की तलाश में जुट गए। इसके बाद घंटों की मशक्कत और खोजबीन के बाद बच्ची का शव धान के खेत में गड़ा मिला। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर घर वालों को सौंप दिया।
pc- parbhat khabar