Trump-Modi: राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, भारत मुझ पर भरोसा कर सकता है, मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के लिए खास संदेश भेजा है। ट्रंप रविवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन किया। ट्रंप ने लाइव इवेंट के दौरान फोन पर कहाकि वह पीएम मोदी के बहुत बड़े फैन हैं और भारत को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। ट्रंप ने यह बात अमेरिका के 250वें आजादी के मौके पर कही हैं। जब उनका फोन आया सर्जियो गोर, दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे थे।

क्या कहा ट्रंप ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली में अमेरिकी स्वतंत्रता घोषणा पत्र की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रुबियो मौजूद थे। इसी दौरान गोर को डोनाल्ड ट्रंप की कॉल आई और ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका बड़ा प्रशंसक बताया। 

मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं- ट्रंप
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फोन पर लाइव आए ट्रंप ने कहा कि सर्जियो, आपको हमारे देश का प्रतिनिधि बनना होगा। मैं सबको नमस्कार कहना चाहता हूं, मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं, मोदी महान हैं और वो मेरे दोस्त हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि हम भारत के इतने करीब पहले कभी नहीं थे और भारत मुझ पर और हमारे देश पर शत प्रतिशत भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद चाहिए तो वे जानते हैं कि किसे फोन करना है।

pc-brookings.edu, newsarenaindia.com, aaj tak