Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा चोरी किया
- byShiv
- 17 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया ही अलाप छेड़ दिया है। उन्होंने देश के नाम संबोधन में अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा, सेना, ईरान, चुनावी सुरक्षा और विदेश नीति समेत कई अहम मुद्दों पर अपनी सरकार का पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने चीन पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा चोरी किया था।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने एफबीआई और सीआईए समेत अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के कुछ अधिकारियों पर आरोप लगाए और कहा कि इससे जुड़ी अहम जानकारी छिपाई गई। ट्रंप ने चुनावी व्यवस्था में बड़े सुधारों की भी वकालत की।
ट्रंप ने दावा किया कि होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की समीक्षा में करीब 2.78 लाख गैर-अमेरिकी नागरिक संघीय चुनावों के लिए मतदाता के रूप में पंजीकृत पाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई डेमोक्रेट शासित राज्यों ने अपने वोटर रिकॉर्ड साझा नहीं किए, इसलिए वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि विदेशी सरकारों के पास करोड़ों अमेरिकी मतदाताओं का डेटा पहुंच चुका है, उन्होंने दावा किया कि वोटिंग मशीनें और मतगणना प्रणाली हैकिंग व छेड़छाड़ के खतरे में हैं, जबकि चीन समेत कई देश अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
pc- newsonair.gov.in






