Tulsi Mala: जाने कौन कर सकता हैं तुलसी माला को धारण और क्या हैं इसके नियम

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हिंदू शास्त्रों में तुलसी के पौधे का बड़ा महत्व बताया गया है। आपको अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा मिल जाता है। तुलसी में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर और वातावरण दोनों को शुद्ध करते हैं, तुलसी में प्राकृतिक औषधीय गुणों का भंडार माना जाता है। वैसे इसकी बनी माला धारण करना भी बड़ा ही शुभ माना जाता है। तुलसी की माला पहनने को भी हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष का मानना है कि जो इंसान तुलसी की माला पहनते हैं, उनके बुध और गुरु ग्रह मजबूत होते हैं, जिससे बुद्धि, ज्ञान, यश और समृद्धि में वृद्धि होती है।

क्या हैं तुलसी माला पहनने के नियम
तुलसी की माला पहनने के कुछ नियम हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है।  नियम के अनुसार तुलसी की माला पहनने से पहले गंगाजल से उसे शुद्ध करके धूप दिखानी चाहिए और उसके बाद भगवान श्रीहरि की स्तुति करनी चाहिए। इसके बाद जो कोई व्यक्ति तुलसी की माला पहनता है, उसको लहसुन-प्याज, मांस और मदिरा से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। 

क्या हैं इसे धारण करने का शुभ मुहूर्त
वैसे तो तुलसी की माला किसी भी दिन पहनी जा सकता है, लेकिन अगर तुलसी की माला को गुरुवार के दिन और शुभ मुहूर्त में धारण करें तो इसका फल दोगुना माना जाता है। बाजार में तो तुलसी की माला आसानी से मिल जाती है लेकिन इसके असली और नकली में फर्क करना बेहद जरूरी है।

pc- puretulsimala.in