Tulsi Pujan Diwas 2025: तुलसी पूजन दिवस पर आप भी करें ये उपाय, जीवन में आएंगे कई बड़े बदलाव

इंटरनेट डेस्क। तुलसी पूजन दिवस का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। इस दिन को आस्था और शांति का प्रतीक माना जाता है, इस दिन तुलसी माता की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन की भागदौड़ थमती है, मानसिक तनाव कम होता है और घर में सुख-शांति आती है। आइए जानते हैं तुलसी पूजन दिवस पर किए जाने वाले कुछ सरल उपाय के बारे में।

तुलसी पूजन की विधि
तुलसी पूजन दिवस की सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें, घर के आंगन या मंदिर में स्थित तुलसी के पौधे को साफ जल अर्पित करें। इसके बाद तुलसी माता के सामने घी का दीपक जलाएं और धूप-अगरबत्ती अर्पित करें।

इन मंत्रों का करें जप 
पूजा के दौरान “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” या तुलसी स्तुति का जप करें, मान्यता है कि इससे मन की चंचलता कम होती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है, जो लोग कार्यक्षेत्र या पारिवारिक जीवन में अस्थिरता महसूस कर रहे हैं, उन्हें तुलसी के पास बैठकर कुछ समय ध्यान अवश्य करना चाहिए।

दांपत्य जीवन के लिए उपाय
तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी माता को श्रृंगार सामग्री जैसे चुनरी, कुमकुम और हल्दी अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और आपसी मतभेद दूर होते हैं।

pc-amar ujala